सोनभद्र में सर्द हवाएं चलने से गलन से नहीं मिली राहत, 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

सोनभद्र। करीब एक सप्ताह से तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस बना हुआ है और सुबह-शाम की गलन बरकरार है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन में धूप निकला लेकिन सर्द हवा चलने से गलन कम नहीं हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार बुधवार को सुबह आठ बजे न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस और शाम पांच बजे 22.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह मंगलवार की तुलना में बुधवार को न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान में हल्का बढ़ोतरी हुई लेकिन गलन कम नहीं हुआ। सर्द हवाओं के चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक विनीत यादव ने बताया कि 25 दिसंबर से आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही सुबह शाम कोहरे का प्रभाव रहे की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ सकती है।
रेणुकूट। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए मुर्धवा मोड़ पर अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम की तरफ से अलाव की व्यवस्था की गई। अलाव बचाउलाल चौरसिया ने जलवाया।